फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   First copycat caught in intermediate examination

इंटरमीडिएट परीक्षा में पकड़ी गई पहली नकलची

Tue, 12 Apr 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
First copycat caught in intermediate examination
फतेहपुर। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में सोमवार को पहली नकलची पकड़ी गई। आरपी इंटर कॉलेज इंद्रो में छात्रा को नकल करते पकड़ा गया। वह स्वकेंद्र परीक्षा दे रही थी। इस तरह से बोर्ड परीक्षा में अब तक तीन मुन्ना भाई और पांच नकलची पकड़े जा चुके हैं। उधर, दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 1348 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक कृपाशंकर यादव के नेतृत्व वाले सचल दल ने दूसरी पाली की परीक्षा में आरपी इंटर कॉलेज में एक छात्रा को नकल करते पकड़ा। लिखापढ़ी कर छात्रा की उत्तर पुस्तिकाएं बदल दी गईं।
विज्ञापन

उधर, पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा में 37 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 514 परीक्षा में शामिल हुए। इसी पाली में इंटरमीडिएट व्यावसायिक विषयों की परीक्षा में 30 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे और 941 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाज शास्त्र विषय की परीक्षा में 1281 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, जबकि 20 हजार परीक्षा में शामिल हुए।
डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शुचितापूर्ण तरीके से हो रही है। मंगलवार को हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed