{"_id":"65342513b333bcaac40698f4","slug":"firework-case-filed-after-cutting-birthday-cake-on-the-highway-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-5644-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईवे पर बर्थडे केक काटकर की आतिशबाजी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईवे पर बर्थडे केक काटकर की आतिशबाजी का मुकदमा
Sun, 22 Oct 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 22 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। हाईवे पर बर्थडे केक काटकर आतिशबाजी करने वाले युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने पर एसपी के आदेश पर कार्रवाई की गई है।
खागा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार ने एफआईआर में बताया कि हाईवे पर स्कार्पियो में केक काटकर आतिशबाजी करने का पांच-छह लोगों का वीडियो वायरल हुआ। जांच में सामने आया कि 20 दिन पहले खागा के फरहान का जन्मदिन था। फरहान अपने पांच से छह दोस्तों के साथ नौबस्ता पुल हाईवे पर स्कार्पियो में केक रखकर काट रहा था। हाईवे पर आतिशवाजी से राहगीरों को असुविधा पैदा हुई। आतिशबाजी से हादसे का खतरा पैदा हो गया। इसका वीडियो वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने पर मामले को एसपी ने संज्ञान में लिया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।