फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fire rained from the sky, people troubled by the heat

आसमान से बरसी आग, गर्मी से परेशान लोग

Fri, 01 Jul 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Fri, 01 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Fire rained from the sky, people troubled by the heat
गर्मी में राहत पाने के लिए कुएं के पास बैठे मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
आसमान से बरस रही आग से लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है, उस पर बिजली का प्रतिदिन बढ़ता संकट लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। 24 घंटे में मुश्किल से सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। ऐसे में लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन



गुरुवार को मौसम बेहद गर्म रहा। सुबह से ही आसमान से आग बरसनी शुरू हो गई। लोग मुंह बांधकर मार्ग में आते जाते नजर आए। दोपहर होते ही बिजली गुल हो गई, जो साढ़े चार बजे आपूर्ति शुरू हुई। दोपहर में रोस्टिंग के दौरान पांच घंटे कटौती से लोग उबल गए। बच्चों का गर्मी में रो रोकर बुरा हाल रहा तो मरीजों की तकलीफ भी बढ़ी रही। पसीने से तरबतर हर कोई बिजली विभाग को कोस रहा है।
विज्ञापन



चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान रहे, उस पर दोपहर में कटौती से हालत और खराब रही। आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट छाया रहा। लोगों को दूरदराज इलाकों से पानी लाना पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर ने भी हाथ खड़े कर दिए। लोगों को हाथ वाले पंखे का सहारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपभोक्ता राजकुमार, समीर सिंह ने बताया कि गर्मी में बिजली की अत्यधिक कटौती होने से जीना मुश्किल हो रहा है। वहीं उप खंड अधिकारी सदर अजीत यादव ने बताया कि रोस्टिंग पनकी पावर हाउस से होती है। इसके अलावा फाल्ट तत्काल ठीक कराए जा रहे हैं।



उमस में पनपते जीवाणु- फतेहपुर। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. केके पांडेय कहते हैं कि उमस में जीवाणुओं को पनपने का मौका मिलता है। ऐसे मौसम में वैक्टीरिया के ज्यादा डेवलप होने से वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पसीना ज्यादा निकलने से डिहाइड्रेशन व स्किन प्रॉब्लम खड़ी होती है, जिससे उल्टी, दस्त और त्वचा संबंधी रोगाें का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed