फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fire,fatehpur news

किसान के घर छप्पर में लगी आग, सब राख

Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
fire,fatehpur news
चौडगरा। खेत में फसल की कटाई कर रहे एक परिवार के घर में अचानक आग लग गई। सूचना पर परिवार भागा हुआ पहुंचा लेकिन तब तक ज्यादातर सामान जल चुका था। जैसे-तैसे आग पर काबू पाया गया। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में मंगलवार को मनोज सिंह परिहार के घर के छप्पर में अचानक आग लग गई। आग लगने के समय मनोज व उनकी पत्नी सोना सिंह, मां सविता देवी बच्चों सहित खेत में थे। वहां फसल की कटाई हो रही थी। पड़ोसियों ने घर में आग लगने की सूचना दी। पूरा परिवार बिलखते घर पहुंचा। पड़ोसी अखिलेश अपना सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। मनोज सिंह भूमिहीन किसान हैं। मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। खाली समय यह एक टेंपो भी चलाते हैं। लपटों में उसका भी आगे का हिस्सा जल गया। सुबह लेखपाल ने जले घर का मुआयना किया। मनोज ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। आग से मजदूरी के रखे 5000 रुपये, दो क्विंटल गेहूं, पचीस किलो चावल, बर्तन, कपड़े, चारपाई सहित पूरी गृहस्थी जल गई। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तब तक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed