फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR registered against three for practicing religious conversion in Nurul Huda English Medium School

धर्मांतरण मामला: नुरुल हुदा इंग्लिश स्कूल में करवाया जाता था परिवर्तन, प्रबंधक और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Wed, 25 Aug 2021 10:40 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी , फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , फतेहपुर Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 25 Aug 2021 10:40 PM IST
सार

स्कूल में धर्मांतरण कराने के मामले में मौलाना उमर गौतम समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। स्कूल की पूर्व शिक्षिका ने नौकरी से निकाले जाने के बाद कई तरह की चौंकाने वाली बातें बताईं।
 

विज्ञापन
FIR registered against three for practicing religious conversion in Nurul Huda English Medium School
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Reuters

विस्तार

एसटीएफ के हत्थे चढ़े धर्मांतरण आरोपी मौलाना उमर गौतम के खिलाफ बुधवार शाम एक और एफआईआर दर्ज की गई है। मौलाना उमर गौतम का शहर के एक इंग्लिश मीडियम स्कूल में आना जाना था। जहां उमर मुस्लिम धर्म के प्रति विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। मामले में पुलिस ने उमर गौतम, स्कूल प्रबंधक व प्रबंधक के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज की रहने वाली कल्पना सिंह ने दर्ज कराया है। कल्पना नुरुल हुदा इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक मई 2019 से 19 मार्च 2021 तक पढ़ाती थी। जिसके प्रबंधक मौलाना उमर शरीफ महाजरी है। विद्यालय में हिंदू बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जाती और नमाज पढ़ाई जाती है। 
विज्ञापन


कुछ बच्चों के मना करने पर लालच दिया जाता है और डराया जाता है। मौलाना उमर शरीफ महाजरी के इस्लाम धर्म प्रचारक मौलाना उमर गौतम निवासी पंथुवा थाना थरियांव से अच्छे संबंध हैं। साल 2020 में होली से पहले छुट्टियों के दिनों में मौलाना उमर गौतम इस्लाम धर्म की शिक्षा देने नुरुल हुदा स्कूल आया था। उस समय बच्चों की छुट्टी थी। हिन्दू शिक्षक और शिक्षिकाओं को इकट्ठा किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलाना उमर गौतम, प्रबंधक मौलाना उमर शरीफ महाजरी और उसका बेटा मोहम्मद उमैर शरीफ ने सभी हिंदू शिक्षिकाओं के देवी देवताओं को अपमानित किया। गलत शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि हम लोगों पर इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बनाया और अच्छी सुविधाओं के साथ विदेश भेजने के प्रलोभन दिए। लालच दिया गया था।

विद्यालय में हिंदू छात्र छात्राओं को इस्लाम धर्म की शिक्षा दी जाती थी। मौलाना उमर गौतम, मौलाना उमर शरीफ महाजरी, मोहम्मद उमैर शरीफ ने शिक्षिका कल्पना को इस्लाम धर्म कबूल करने पर धमकाया था विरोध करने पर मौलाना उमर शरीफ महाजरी ने नौकरी से निकाल दिया और वेतन भी नहीं दिया। 

शिक्षिका ने कोतवाली में वेतन न देने का मुकदमा भी दर्ज कराया था। अब मौलाना उमर शरीफ महाजरी अज्ञात लोगों से जान से मारने की धमकी दिला रहे हैं। सीओ सिटी संजय सिंह ने बताया कि मामले में उमर गौतम और विद्यालय के प्रबंधक समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन और धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।


स्कूल में बाहरी लोगों का आना जाना
कल्पना सिंह ने बताया कि स्कूल में शहर के साथ बाहर के लोग भारी संख्या में आते रहते है। जहां इस्लाम से जुड़ी चर्चाएं होती हैं। स्कूल के जरिए कई मदरसों और संस्थानों में इस्लाम को बढ़ावा देने का काम किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed