{"_id":"6a2da7ec2eb98ec80706aef5","slug":"fir-lodged-against-three-brothers-for-usurping-sisters-property-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156675-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बहन की प्राॅपर्टी हड़पने में तीन भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बहन की प्राॅपर्टी हड़पने में तीन भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। मकान हड़पने से बेघर हुई महिला की दो साल बाद सुनवाई हो सकी है। पुलिस ने शुक्रवार को महिला के तीन भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला ने डीएम दफ्तर के बाहर 10 जून को खुद पर डीजल डालकर खुदकुशी की कोशिश की थी।
खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अकोढ़िया गांव निवासी लीलावती ने पुलिस को बताया कि वह दो बहन और पांच भाई हैं। मां को कैंसर होने पर देखभाल करने के लिए मायके में रहती थीं। मां की मौत के बाद सबसे छोटे भाई प्रमोद की तबीयत खराब हुई थी। भाई प्रमोद के इलाज में ऋण लेकर छह लाख खर्च किए थे।
बदले में भाई ने हिस्से का मकान उसे दिया था। वह करीब 20 वर्ष से मायके में रह रही है। प्रमोद की मौत के बाद भाई वीरेंद्र, महेंद्र और विनोद ने उसके घर में नहीं होने पर सामान बाहर फेंककर कब्जा कर लिया। वह 2024 से अफसरों के चक्कर काट रही थी। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।