फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR lodged against former woman head and her sons

Fatehpur News: पूर्व महिला प्रधान और उसके पुत्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Tue, 23 Dec 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against former woman head and her sons
फतेहपुर। विकास कार्यों में अनियमितता के चलते पद से हटाई गईं पूर्व महिला प्रधान और उसके दो पुत्रों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा सरकारी संपत्ति गायब करने के आरोप में रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई ग्राम विकास अधिकारी की तहरीर पर की गई।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के नहरखोर गांव निवासी सचिन मौर्या ने विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। जांच में अनियमितता पाए जाने पर अगस्त माह में डीएम के आदेश पर प्रधान आशा देवी को पद से हटा दिया गया था। गांव के विकास कार्यों की जिम्मेदारी एक समिति को सौंपी गई और जिला स्तरीय जांच टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन


ग्राम विकास अधिकारी राजकुमार ने बताया कि वह शुक्रवार को पंचायत भवन पहुंचे। यहां पूर्व प्रधान ने भवन में ताला लगा रखा था। पंचायत भवन में रखा सरकारी कंप्यूटर गायब मिला। पूछताछ पर पूर्व प्रधान ने कंप्यूटर खराब होने और शहर में बनवाने की बात कही लेकिन बताए गए पते पर दुकानदार ने किसी कंप्यूटर के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पूर्व प्रधान और उसके पुत्रों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इससे सरकारी कार्य प्रभावित होने लगा। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed