फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR for misbehaving with police and obstructing government work

Fatehpur News: पुलिस से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी

Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
FIR for misbehaving with police and obstructing government work
फतेहपुर। राजस्व टीम की ओर से कब्जा हटवाए जाने के बाद दोबारा कब्जे की कोशिश के दौरान पुलिस से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। पुलिस ने इस मामले में चार नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली के सरकंडी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मडरांव गांव निवासी अब्दुल खालिद ने चकरोड पर कब्जे की सूचना पर शुक्रवार को गांव पहुंचे। गांव में एक मई को राजस्व टीम ने चकरोड की पैमाइश कर कब्जा हटवाया था। गांव के रहने वाले सरदार अली, अहमद अली, रहूफ खां, फारुख खां ने चार साथियों के साथ चकरोड पर कब्जे के लिए झाखर डाल दिए थे।
विज्ञापन

विरोध करने पर अब्दुल खालिद को सरदार अली पक्ष की ओर से गाली-गलौज की जा रही थी। समझाने पर भी सरदार अली पक्ष ने पुलिस से अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भाग निकले। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गाड़ी हटाने के विवाद में पिता-पुत्र को पीटा

गाजीपुर थाना क्षेत्र के परसेठा गांव निवासी दिनेश ने पुलिस को बताया कि वह पुत्र छोटू के साथ शुक्रवार को खनसेनपुर गांव गया था। खनसेनपुर चौराहे पर निधवापुर गांव निवासी प्रेम की कार खड़ी थी। कार हटाने के लिए हॉर्न बजाने पर प्रेम ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर प्रेम, संजय और उनके दो साथियों ने छोटू को लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने पर दिनेश को भी पीटा। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed