Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR for culpable homicide registered against husband following woman's death in an explosion

Fatehpur News: विस्फोट से महिला की मौत में पति पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी

Sun, 08 Nov 2026 07:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
FIR for culpable homicide registered against husband following woman's death in an explosion
फाइल फोटो-05-नसरीन। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। मानकों को ताक पर रखकर घर में पटाखों का निर्माण और बारूद डंप होने के मामले में महिला की मौत के बाद पुलिस ने उसके पति के खिलाफ गैरइरादतन हत्या प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचना के दौरान पटाखे का लाइसेंस रखने वाला देवर भी जांच के दायरे में आएगा। शुरुआती जांच में शौचालय में पटाखे भरे होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम महिला के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के कस्बे के वार्ड नंबर दो इंद्रानगर निवासी वसीम अहमद के नाम आतिशबाजी बनाने और बेचने का लाइसेंस है। इसी लाइसेंस के आधार पर वसीम का भाई मोहम्मद रफी अहमद भी आतिशबाजी का काम करता है। लाइसेंस मार्च में समाप्त हुआ था। हालांकि प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में इसका नवीनीकरण वर्ष 2031 तक है।
विज्ञापन

परिजन के मुताबिक मोहम्मद रफी की पत्नी नसरीन (48) दूसरी मंजिल पर स्थित बाथरूम (शौचालय) में नहाने गई थीं। इसी बाथरूम के पास विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में आने से नसरीन के चीथड़े उड़ गए। विस्फोट इतना भीषण था कि दूसरी और पहली मंजिल के बीच की करीब तीन फीट की स्लैब उड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्लैब का मलबा नीचे रखे फ्रिज पर गिरा। हादसे में महिला का शव कई टुकड़ों में बंट गया। उसकी कलाई से पंजा हवा में उड़कर घर के बाहर जा गिरा। विस्फोट का असर आसपास के करीब 200 मीटर क्षेत्र तक रहा। कई लोगों के घरों में दरारें आ गईं। पानी की टंकियां और पानी के ड्रम तक फट गए।
पुलिस ने नसरीन के पति मोहम्मद रफी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि घर में अवैध तरीके से बारूद जमा किया गया था, जिससे हुए विस्फोट में महिला की मौत हो गई। आतिशबाजी निर्माण का लाइसेंस महिला के देवर वसीम के नाम है। विस्फोट वाले घर में वसीम और रफी दोनों के परिवार रहते हैं।
जबकि वसीम के नाम जारी लाइसेंस के आधार पर आतिशबाजी निर्माण का स्थल घर से 500 मीटर दूर निर्धारित है। ऐसे में घर में विस्फोटक रखना और निर्माण करना नियमों के विपरीत है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से रफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विवेचना के दौरान लाइसेंस के दुरुपयोग से संबंधित धारा भी बढ़ाई जाएगी।



अफसरों के निरीक्षण पर उठे सवाल
जिला प्रशासन पटाखा कारोबारियों के ठिकानों का निरीक्षण करने का दावा कर रहा था। इस दौरान कई जगहों पर कार्रवाई भी की गई थी। इसके बावजूद हथगाम में हुए विस्फोट ने निरीक्षण व्यवस्था और प्रशासन के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



... तो फ्रिज में भरे थे पटाखे
दूसरी मंजिल पर हुए विस्फोट के बाद पहली मंजिल पर नीचे रखा फ्रिज भी क्षतिग्रस्त हो गया। माना जा रहा है कि दोनों छतों का मलबा फ्रिज पर गिरा। फ्रिज का दरवाजा टूटकर करीब छह फीट दूर पड़ा मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि विस्फोटक या पटाखे फ्रिज में भी छिपाकर रखे गए थे। विस्फोट का दबाव इतना अधिक था कि फ्रिज का दरवाजा उखड़कर दूर जा गिरा।




मौके पर पटाखे निर्माण की स्थिति को लेकर जांच चल रही है। अनार की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी के टुकड़े मिले हैं, लेकिन उनसे निर्माण की बात स्पष्ट नहीं हो रही है। फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। लाइसेंस में निर्माण स्थल घर से 500 मीटर दूर निर्धारित है। लाइसेंस पर भी कार्रवाई की जाएगी। विस्फोट किसी चिंगारी, दबाव या रगड़ से हो सकता है।
- जसबीर सिंह, सीएफओ।

फाइल फोटो-05-नसरीन। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-05-नसरीन। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed