{"_id":"6a04d94dd627087c6f044254","slug":"fir-against-six-people-including-wife-for-abetment-to-suicide-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1522162-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पत्नी समेत छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पत्नी समेत छह पर आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। पत्नी समेत छह ससुरालियों के खिलाफ युवक को खुदकुशी के लिए उकसाने की पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थाने के रिठवां गांव निवासी विपिन कुमार (26) ने 11 मई सुबह आठ बजे घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। मां कुंती देवी ने पुलिस को बताया कि बेटे की शादी 11 मार्च को कौशाम्बी में मंझनपुर कोतवाली के कादीपुर निवासी शिवानी पुत्री राकेश मौर्या से हुई थी। आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही शिवानी रुपयों के लिए दबाव बनाने लगी। दहेज में फंसाने की धमकी देती थी।
22 अप्रैल को सारे जेवर लेकर मायके चली गई थी। बेटा नौ मई को शिवानी को लेने गया था। यहां बेटे की बाइक छीनकर उसे घर से भगा दिया। इससे आहत होकर बेटे ने खुदकुशी की है। पुलिस ने शिवानी, पिता राकेश मौर्या, मां सुमित्रा, मामा शिवनाथ, मामी अंजू व बहन पिंकी पर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।