फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against four on death of driver

चालक की मौत पर चार के खिलाफ एफआईआर

Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR against four on death of driver
फतेहपुर। चालक की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जनता गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि उनके भाई जगदेव प्रसाद (45) बिंदकी में पुरुषोत्तम रामशंकर रामनाथ की फर्म में ड्राइविंग करते थे।
विज्ञापन

वह 11 फरवरी को काम पर गए थे, लेकिन रात को घर नहीं लौटे। 12 फरवरी को उनका शव बाईपास बंबे पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आठ अंदरूनी चोटें मिली थीं। मारपीट कर हत्या की पुष्टि हुई थी। उसे परिवार के इंद्रपाल ने बताया कि जगदेव प्रसाद घटना की शाम राजू सविता, कल्लू कश्यप, शिववीर निवासी मीरखपुर और हीरो हलवाई निवासी रोडवेज बस स्टाप के साथ बंबे के पास चाय समोसे की दुकान पर देखा था।
विज्ञापन

जगदेव प्रसाद और उसके साथ के लोगों की कॉल डिटेल चेक की जाए तो भाई की हत्या का राज खुल सकता है। इन लोगों ने मारपीट की और फिर भाई को पुलिया से धकेल दिया। जिससे भाई की मौत हो गई। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed