फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   FIR against five people for kidnapping three teenage girls

Fatehpur News: तीन किशोरियों के अपहरण में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

Wed, 24 Jun 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
FIR against five people for kidnapping three teenage girls
फतेहपुर। तीन अलग-अलग मामलों में तीन किशोरियों के अपहरण के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि 22 जून की दोपहर वह परिवार समेत खेत पर काम करने गई थी। इस दौरान घर में उसकी बेटी अकेली थी। आरोप है कि असोथर थाना क्षेत्र के जमलामऊ निवासी राजकुमार लोधी घर आया और किशोरी का अपहरण कर ले गया। घर से जेवर भी गायब हैं। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 21 जून को उसकी बेटी को गांव का ही भूपनरायन बहलाकर अपहरण कर ले गया। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि 22 जून की शाम करीब पांच बजे उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए चली गई। बाद में पता चला कि बिंदकी कोतवाली के दुगरेई निवासी दिलीप वाल्मीकि उसे बहलाकर ले गया है। आरोप है कि इस मामले में आरोपी के पिता और चाचा ने भी सहयोग किया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed