{"_id":"6a383a2d0dea559edb085b1b","slug":"fir-against-16-for-blocking-road-after-pregnant-womans-death-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157176-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गर्भवती की मौत के बाद जाम लगाने में 16 पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गर्भवती की मौत के बाद जाम लगाने में 16 पर प्राथमिकी
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र में गर्भवती महिला की मौत के बाद सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को 16 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थरियांव थाना क्षेत्र के खैरहा गांव निवासी सुजान की पत्नी खुशबू आठ माह की गर्भवती थीं। वह जिला अस्पताल से टीकाकरण कराकर भाई दीपक के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। देवीगंज पुल के पास रोडवेज बस की टक्कर से उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद परिजन और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया था।
पुलिस ने आंबेडकर नगर निवासी संतोष पटेल, कमलेश जोशी, गोलू जोशी, अनुज जोशी, मुकेश निषाद, भूरा गुप्ता, कल्लू गुप्ता, राधानगर निवासी अर्जुन अग्रहरि, करन गुप्ता, भूरा, भिखारीपुर निवासी अनिल रैदास, दसेईपुर निवासी कुलदीप, गंगानगर निवासी दीपक गुप्ता, गड़रियनपुरवा राजा तिवारी, देवीगंज निवासी आदित्य और भवानीपुर निवासी राजेश नाऊ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि जाम के कारण करीब पांच घंटे यातायात बाधित रहा और रूट डायवर्जन करना पड़ा। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।