फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fighting at five places, snatching reported at nine

Fatehpur News: पांच स्थानों पर मारपीट, छिनैती में नौ पर रिपोर्ट

Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fighting at five places, snatching reported at nine
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में चार महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एक मामले में रुपये छीनने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि स्कूल के पास कांशीराम काॅलोनी निवासी सोनी ने बताया कि उसका पुत्र नैतिक 11 जनवरी की शाम चार बजे कमरे के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलकूद के समय कालोनी में रहने वाले गुड्डू के पुत्र कशिश का किसी बात पर पुत्र से विवाद हो गया। विवाद पर गुडडू अपने भाई पप्पू संग काॅलोनी आए और उसे गाली गलौज की। मना करने पर लात, घूंसों व लाठी डंडों से पीटा। भीड़ इकट्ठा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।उधर, असोथर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह चार जनवरी की शाम घर से डॉक्टर के पाास ऐंझी गांव दवा लेने जा रहा था। रास्ते में गांव का किशन कश्यप अपने साथी अभिमन्यु सिंह ने उसे रोककर गाली गलौज व मारपीट की। उसके पास से पांच हजार रुपये छीन लिए। राहगीरों के आने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने मारपीट व रुपये गुम होने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं ललौली थाना क्षेत्र के पल्टूपुर निवासी दुर्गी ने बताया कि वह ननद के घर गई थी। गांव का ननका, जगलिया, संजय निषाद हिस्से में लगा नल उखाड़कर फेंक दिया। विरोध पर उसे पीटकर जान से मारने की धमकी दी। कल्यानपुर थाने के बोधीखेड़ा निवासी पुत्तन की पुत्री रानी देवी ने बताया कि पड़ोसी केवल कुमार ने उसे डंडे से घर के अंदर घुसकर पीटा। मारपीट में उसका हाथ टूट गया। चांदपुर थाना क्षेत्र के सदलू बदलू का डेरा निवासी राकेश ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर 10 जनवरी को चाचा श्रीराम ने पिता छेद्दू को डंडे से पीटा। पिटाई में सिर पर गंभीर चोट आई। बीच-बचाव में मां को पीटा। पिता की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed