फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Female symbol of strength and support

शक्ति व संबल का प्रतीक है नारी-विधायक

Sat, 09 Apr 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 09 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Female symbol of strength and support
महिला दिवस के कार्यक्रम में बैठी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

महिला पतंजलि योग समिति ने शुक्रवार को महिला दिवस समारोह आयोजित कर नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद सदर विधायक विक्रम सिंह ने कहा कि नारी शक्ति व संबल की द्योतक है। वहीं खागा विधायक कृष्णा पासवान ने बेटी की परवरिश और शिक्षा पर जोर दिया।

विज्ञापन


महिला पतंजलि योग समिति की ओर से योगगुरु रामदेव के आह्वान पर एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रभारी रीतू सिंह ने महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा के साथ मनोबल बढ़ाने और सशक्त समाज की ओर से सहयोग करने पर बल दिया। योग साधकों ने महिला उत्थान पर सुंदर रचनाएं व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बेटे व बेटियों में भेद भुलाकर समतापूर्वक व्यवहार करने पर जोर दिया गया। भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी श्रीकृष्ण ने महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए सशक्त बनने व पुरानी संस्कृति के आधार पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी नीरा, रामकृष्ण मिशन की पुष्पा सिंह, ऊषा वर्मा, पूजा सिंह, सुनीता, सुलोचना, आचार्य कमलेश, कविता रस्तोगी, विजय लक्ष्मी साहू, वंदना द्विवेदी, एसपी दीक्षित, भुवन भास्कर, रवींद्र, सत्यप्रकाश, राम सनेही वर्मा, रामबाबू, अतुल कुमार, वीरेंद्र सिंह, अजय, विष्णु दयाल, राजेश मौर्य, दिनेश सिंह, प्रदीप, राजेश, शिव कुमार, प्रेम शंकर, रामकृष्ण पांडेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed