फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fell in love on Instagram, girl denies being a drug addict

Fatehpur News: इंस्टाग्राम से हुआ प्यार, लड़की ने नशेड़ी होने पर किया इन्कार

Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fell in love on Instagram, girl denies being a drug addict
फतेहपुर। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद एक युवक ने युवती को आत्महत्या की धमकी दी है। युवती ने युवक के नशेड़ी होने का पता चलने पर उससे बातचीत बंद कर दी थी। इसके बाद युवक ने वीडियो कॉल कर उसे और परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी। परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने सोमवार, 22 जून को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र की युवती ने बताया कि कानपुर देहात के विपिन सिंह नायक से करीब एक साल पहले दोस्ती हुई थी। विपिन गुजरात के सूरत में नौकरी करता था और उसने युवती को नौकरी का झांसा दिया। विपिन 18 फरवरी को सूरत से फतेहपुर आया। ओमघाट पर दोनों की मुलाकात हुई। उन्होंने साथ में फोटो भी खिंचवाईं। युवती की विपिन के परिजनों से भी बातचीत होने लगी थी। कुछ दिन पहले युवती को विपिन के शराब का लती होने का पता चला। उसने विपिन से शादी करने से मना कर दिया। इस पर विपिन ने वीडियो बातचीत पर आत्महत्या करने की धमकी दी। उसने युवती और उसके परिवार को जेल भिजवाने की बात भी कही। प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed