फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fell a fourth candidate in police recruitment exam

पुलिस भर्ती परीक्षा में एक चौथाई अभ्यर्थी फेल

Sun, 05 Apr 2015 12:26 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 05 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
Fell a fourth candidate in police recruitment exam

प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा में शनिवार को देर शाम के बाद अभ्यर्थियों की परीक्षा संपन्न हो सकी। अभ्यर्थियों को पैनल बोर्ड के सख्ती से गुजरना पड़ा है। परीक्षा परिणाम देर शाम तक तैयार नहीं किया जा सका। लेकिन एक चौथाई से अधिक अभ्यर्थियों के असफल होने की संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस में मेडिकल और प्रमाण पत्रों के परीक्षण अधिकारियों का गठित बोर्ड का शनिवार को रवैया सख्त रहा है। पड़ोसी जनपदों के आए 100 अभ्यर्थियों की परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के टेस्ट में बीते दिनों की अपेक्षा पसीना छूटता दिखाई पड़ा। भारी संख्या में अभ्यर्थियों के चेहरे पर असफलता की निराशा झलकती दिखाई पड़ी।

मेडिकल बोर्ड और प्रमाण पत्रों की जांच का गठित पैनल ने सुबह से परीक्षा के एक-एक बिंदु की गहनता से पड़ताल की थी। हर अभ्यर्थी का मेडिकल टेस्ट में लंबाई, वजन, विजन, घुटनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ लाइंस वंदना सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों का टेस्ट देर शाम तक हुआ है। जिसमें एक चौथाई से अधिक अभ्यर्थियों के असफल होने की संभावानाएं हैं। ओबीसी अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित करने पर रोक लगी है। लेकिन उनके  परिणामों को सुरक्षित करने के आदेश भर्ती बोर्ड से आ गए है। ओबीसी अभ्यर्थियों की परिणामों को भर्ती बोर्ड भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed