फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fed up with teasing, a girl committed suicide by hanging herself (Nearby)

Fatehpur News: छेड़खानी से तंग आकर युवती ने फंदा लगाकर दी जान (आसपास)

Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Fed up with teasing, a girl committed suicide by hanging herself (Nearby)
युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। एकतरफा प्रेम में सिरफिरे आशिक की छेड़खानी से तंग आकर युवती ने रविवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया है।



गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली 20 साल की युवती दोपहर को घर में अकेली थी। पिता खेत गया था। खेत से लौटने पर उसने छत के कुंडे से साड़ी के फंदे पर बेटी का शव लटकते देखा। परिजनों के होश उड़ गए। फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि गांव का लल्ली रैदास आए दिन बेटी से अश्लील हरकतें करता था। रास्ते में अक्सर बेटी के साथ छेड़खानी करता था। उसने सात नवंबर को भी छेड़खानी की थी। कई बार आरोपी को समझाया भी गया था। घटना से बेटी अवसाद में रहती थी। पंचायत भी हुई थी। छेड़खानी से आहत होने से बेटी ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस से मामले की शिकायत भी की थी। मृतका के दो भाई रोजगार के सिलसिले से बाहर रहते हैं। मां की कई साल पहले मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि छेड़खानी की कोई शिकायत नहीं आई थी। गांव स्तर पर पंचायत करने का पता लगा है।

मृतक के पिता की तहरीर पर लल्ली रैदास के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed