फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fed up with power cuts, people took to the street

बिजली कटौती से बिलबिलाए लोग सड़क पर उतरे

Fri, 06 May 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Fri, 06 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fed up with power cuts, people took to the street
शादीपुर स्टेशन रोड में बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला

जर्जर तार और ओवरलोड ट्रांसफार्मर निर्बाध बिजली आपूर्ति में बाधा बने हैं। 24 घंटे में नौ घंटे की बिजली रोस्टिंग के अलावा विद्युत फाल्ट से छह से सात घंटे और बिजली कट रही है। उपभोक्ताओं को 24 घंटे में बमुश्किल से सात-आठ घंटे बिजली मिल रही है। अंधाधुंध कटौती के खिलाफ जनता सड़क पर उतरने लगी है। गुरुवार को शादीपुर स्टेशन रोड पर इलाकाई लोगों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


शहर के आबूनगर, मुराइनटोला, हरिहरगंज, शांतीनगर, राधानगर पांच उपकेंद्र हैं। इनमें न तो पर्याप्त संसाधन हैं और न ही लाइनमैन। शहर के आबूनगर उपकेंद्र में दो लाइनमैन तैनात हैं जबकि चार लाइनमैनों की जरूरत है। न तो सही सलामत सीढ़ी है और न ही दस्ताने। उपभोक्ता फाल्ट तो दर्ज करा देते हैं लेकिन समय से फाल्ट सही नहीं हो पाते हैं।
विज्ञापन


इसी प्रकार मुराइनटोला में भी लाइनमैन का टोटा है। हरिहरगंज उपकें द्र में दो लाइनमैन ही कार्यरत हैं। शांतीनगर उपकेंद्र में लाइनमैन के अलावा एसएसओ की भी कमी है। यहां तीन एसएसओ का काम दो एसएसओ के कंधों पर है। सबसे ज्यादा आबूनगर, मुराइनटोला, शादीपुर रेलवे स्टेशन रोड में बिजली कटौती होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को शादीपुर रेलवे स्टेशन रोड के लोगों ने अधाधुंध कटौती के विरोध में प्रदर्शन किया। बिजली न मिलने पर पेयजल संकट भी गहरा गया। क्षेत्र के महेंद्र यादव, राजलता सिंह, लक्ष्मी जैन, आरती, कुलदीप दीक्षित, पप्पू जैन, अंकित पटेल, अनिल यादव, विलाल अहमद, दीपक जैन, तनवीर खान, सतीश यादव, सुमित पटेल, अंकित जायसवाल, रजत श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, विनोद पटेल, मोहित जैन, शिवकुमार ने सड़क पर प्रदर्शन कर बिजली कटौती पर नाराजगी जताई। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिजली विभाग की मनमानी से गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


अधीक्षण अभियंता आरएन सिंह ने कहा कि गर्मी के मौसम में बिजली संकट थोड़ा गहरा जाता है। फाल्ट की समस्या बढ़ी है जिसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है। उपकेंद्रों में संविदा पर लाइनमैनों की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा आरएपीडीआरपी योजना के तहत जर्जर तार बदले जा रहे हैं और ट्रांसफार्मरों का लोड कम किया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed