{"_id":"619a905439e71b1f7860e8e8","slug":"fault-in-cable-power-supply-stalled-for-20-hours-in-22-villages-fatehpur-news-knp6653163118","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौहार फीडर की 20 घंटे बंद रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौहार फीडर की 20 घंटे बंद रही आपूर्ति
विज्ञापन
चौडगरा। केबल में फाल्ट आ जाने से मौहार फीडर के 22 गांवों की आपूर्ति 20 घंटे बाधित रही। रविवार को बिजली कर्मियों ने फाल्ट ठीक किया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति ठप होने के कारण रविवार सुबह लोगों को जल संकट का सामना भी करना पड़ा।
चौडगरा विद्युत उपकेंद्र के मौहार फीडर की केबल में शनिवार दोपहर में फाल्ट आ गया। संविदाकर्मियों की हड़ताल के चलते फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका। इसलिए रविवार को फाल्ट को ठीक करने का काम हुआ। बिजली नहीं आने के कारण जलापूर्ति नहीं हो सकी। इस कारण सुबह से लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइनें लगाए नजर आए।
अवर अभियंता मुकेश गौतम ने संविदा कर्मियों को बुलाकर फाल्ट को ठीक कराया। तब जाकर दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। ग्रामीण संजय बाजपेई, नीरज, राकेश कुमार ने बताया कि आपूर्ति बंद होने से बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बने रहे।
विज्ञापन
मलवां ब्लाक के जलाला गांव के किसान चंद्रपाल साहू, ज्ञानेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह के नलकूप का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व जल गया था। ट्रांसफार्मर के लिए उसी दिन ऑनलाइन आवेदन किया गया लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं मिल सका है। किसान चंद्रपाल ने बताया कि खेतों की पलेवा नहीं हो पा रही है। अवर अभियंता मुकेश गौतम ने बताया वर्कशाप में सामान नहीं होने से ट्रांसफार्मर नहीं बन पा रहे हैं। प्रयागराज से उपलब्धता होने पर ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।