फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fault in 33 kV line due to rain; power supply disrupted for six hours.

Fatehpur News: बारिश में 33 केवी लाइन में फॉल्ट, छह घंटे गुल रही बिजली

Tue, 28 Jul 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Fault in 33 kV line due to rain; power supply disrupted for six hours.
फोटो-24-देर रात फॉल्ट ठीक करता संविदा लाइन मैन। संवाद
बिंदकी। बारिश के दौरान 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से कस्बे की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक बाधित रही। रात एक बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कस्बे में रविवार शाम करीब आधे घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद विद्युत आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। शाम करीब 6:30 बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट आने से पूरे कस्बे की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आपूर्ति ठप होते ही विद्युत निगम के कर्मचारी फॉल्ट तलाशने में जुट गए।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर खराबी का पता लगाया और कई घंटे तक मरम्मत कार्य चलाया। इसके बाद रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस तरह कस्बे में छह घंटे से अधिक समय तक बिजली बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता महमूद आलम ने बताया कि बिजली गिरने से 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया था। अलग-अलग स्थानों पर आई खराबी को ठीक करने और आपूर्ति बहाल करने में अधिक समय लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed