फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fauji cremated with state honors

फौजी के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Fauji cremated with state honors
चरन सिंह यादव की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले फौजी के शव का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। बटालियन से आए जवानों ने सलामी दी।
विज्ञापन

देवमई गांव निवासी चरण सिंह यादव (35) थल सेना की आर्मी एआर डिफेंस कोर में हवलदार के पद पर तैनात थे। वह तैनाती स्थल अनंतनाग जम्मू से 26 नवंबर को छुट्टी लेकर घर आए थे। शहर के आबूनगर में रहने वाली
पत्नी चांदनी और बच्चों से मिलकर वह बुधवार रात गांव लौट रहे थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को गांव में जवान के अंतिम दर्शन को भीड़ जमा दिखी। कारागार राज्यमंत्री जयकुमार जैकी ने पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। छोटे भाई की मौत की खबर पर उसके दो फौजी भाई अनिल और
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनीत भी गांव पहुंचे। 157 लाइट रेजीमेंट कानपुर से सूबेदार आरएस रावत पहुंचे। उन्होंने दिवंगत फौजी की मां शारदा देवी से बातचीत की। परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। सूबेदार की टीम ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। भाई पुनीत ने गांव में ही चिता को मुखाग्नि दी। हादसे से पत्नी चांदनी बदहवास दिखी।

दिवंगत फौजी चरन सिंह यादव को सलामी देते जवान। संवाद

दिवंगत फौजी चरन सिंह यादव को सलामी देते जवान। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed