फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Father-son killed in collision between bullet riders, two injured.

Fatehpur News: बुलेट सवारों की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, दो घायल .

Wed, 10 May 2023 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Wed, 10 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Father-son killed in collision between bullet riders, two injured.
बहुआ। रोड किनारे खड़े बाइक सवार पिता-पुत्रों को मंगलवार दोपहर बुलेट सवार युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिता की मौके पर मौत हो गई, बेटे को इलाज के लिए कानपुर लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में बुलेट सवार दोनों घायल हुए हैं। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के बरौहां गांव निवासी इच्छाराम पाल (62) गांव में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। वह बेटे अनिवेश उर्फ पुतानी (42) के साथ बाइक से बहुआ बैंक रुपये निकालने आए थे। बैंक का सर्वर डाउन होने पर पिता-पुत्र कमलापुर चौराहा ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। बाइक खड़ी की और बातचीत करने लगे। इसी गांव के बुलेट सवार शुभम और रिशू तेज रफ्तार में पहुंचे। अचानक बुलेट सवार बेकाबू हो गए और पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इसके बाद वह दोनों भी बुलेट के गिरने से घायल हो गए। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने इच्छाराम को मृत पाया। इच्छाराम के पुत्र पुतानी और बुलेट सवार युवकों को पीएचसी में पहुंचा। डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में पुतानी की हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर किया। रास्ते में ही पुतानी की इलाज दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल से शुभम और रिशू को परिजन नर्सिंग होम लेकर चले गए।
विज्ञापन


परिवार में कोहराम सूरत से लौट रहा दूसरा बेटा

बहुआ। पिता-पुत्र की हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के सूरत में रहने वाले बेटे को परिजनों ने खबर दी है। वह सूरत से गांव के लिए रवाना हुआ है। हादसा करने वाले युवक बुलेट अपने किसी रिश्तेदार की लेकर पहुंचे थे। ललौली थाना क्षेत्र के बरौहां गांव के इच्छाराम और उसकी बेटे पुतानी की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। मृतक इच्छाराम की पत्नी रामसखी की करीब आठ साल पहले मौत हो गई थी। वह परिवार के भरण पोषण के सहयोग के लिए बच्चों को ट्यूशन पढ़ाते थे। परिवार पुतानी बड़ा बेटा था। वह कृषि और मजदूरी करता था। पुतानी का छोटा भाई मुन्ना पाल सूरत में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक पुतानी की पत्नी सुधा का हाल बेहाल दिखा। वह अपने पीछे बेटा धनेश (5), प्रांजलि (8), अंजली (सात माह) को छोड़ गया है। मासूम बच्चों को भी पिता की मौत से हाल बेहाल दिखा। मृतक इच्छाराम की चार बेटियां नीलम, पूनम, चुन्नू देवी, बिट्टन शादीशुदा हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed