फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Youth found on track, accused of murde

ट्रैक से मिले युवक की पहचान, हत्या का आरोप

Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Youth found on track, accused of murde
परमहंस पटेल की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के कुकरा गांव के पास शनिवार को रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की पहचान हो गई है। मृतक के पिता अमरपाल ने मंगलवार को कपड़ों और शरीर को देेखकर उसकी शिनाख्त बेटे परमहंस पटेल (27) के रूप में शिनाख्त की। पिता ने बेटे की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खागा के लाखीपुर गांव निवासी अमरपाल ने बताया कि परमहंस दिल्ली में जाल बांधने का काम करता था। उसकी 13 मई को शादी होनी थी। शादी की तैयारियों के लिए बेटा कुछ दिन पहले घर आया था।
विज्ञापन

उसके पास 17 नवंबर की रात किसी का फोन आया था। जिसके बाद वह घर से निकला था। घर नहीं लौटने पर वह लोग खोजबीन में जुटे थे। फोन पर 19 दिसंबर तक घंटी बजती रही। इसके बाद से फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सोमवार को खागा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एक शव मिलने की जानकारी दी। तो वह लोग मार्च्युरी हाउस पहुंचे। मार्च्युरी हाउस बंद हो गया था। इसलिए मंगलवार को आकर शव की पहचान की।
पिता का आरोप लगाया कि किसी ने बहाने से बेटे को फोन कर बुलाया होगा। हत्या के बाद हादसा दर्शाने के लिए बेटे का शव रेलवे ट्रैक पर फेंका है। पिता ने फोन कॉल डिटेल के जरिए बेटे की मौत का राजफाश करने की मांग की है।

मृतक से बड़े तीन भाई रमेश, राकेश, विमल, बहनें नीतू, यशोदा हैं। मां रानी देवी और परिजन बेटे गमजदा हैं। कोतवाल आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed