फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Woman dies in suspicious circumstances, uproar

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हंगामा

Thu, 11 Nov 2021 05:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Woman dies in suspicious circumstances, uproar
सविता देवी की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव में एक महिला की संदिग्ध हालात में बुधवार रात करीब तीन बजे मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने शरीर पर चोट देखकर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। महिलाओं ने पति और एक पड़ोसी की पिटाई की। पुलिस मौके पर पहुंची और उत्तेजित महिलाओं को शात कराया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव निवासी राम मोहन की पुत्री सविता देवी (28) की शादी करीब 10 साल पहले गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुकेती गांव निवासी गेंदालाल के साथ हुई थी। सविता की संदिग्ध हालात में बुधवार रात मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके गले, सिर समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। यह देखकर मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान गुलाबी साड़ी पहने महिलाओं ने गेंदालाल को पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाकर जब वह पड़ोसी हरिमोहन के घर घुस गया। तो बीच बचाव करने पर हरिमोहन के साथ भी महिलाओं ने मारपीट की। उधर, मृतका के पिता ने बताया कि शादी के बाद अक्सर ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे।
इस कारण बेटी अक्सर मायके में रहती थी। घरेलू हिंसा का वाद भी चल रहा था। करवाचौथ पर समझौते के बाद बेटी को ससुराल भेजा था। ससुरालियों ने पुरानी खुन्नस और दहेज की मांग के चलते बेटी की मारपीट कर हत्या कर दी है।
उसके बाद बेटी के सीढ़ियों से गिर जाने की जानकारी दी। पति गेंदालाल ने बताया कि पत्नी सविता देवी घर में ही शौचालय जा रही थी। सीढ़ियों में उसका पैर फिसल गया। उसे इलाज को पीएचसी ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोप गलत लगाए जा रहे हैं। उन लोगों के साथ मारपीट भी की गई है। मृतका की दो बेटियां अंकिता (5) और लक्ष्मी (3) है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि मायके पक्ष ने आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मृतका के गमगीन बैठे परिजन। संवाद

मृतका के गमगीन बैठे परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed