फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Withdraw money from account by loading Anne Desk app

ऐनी डेस्क एप लोड कराकर खाते से रकम उड़ाई

Sun, 26 Dec 2021 04:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Withdraw money from account by loading Anne Desk app
फतेहपुर। साइबर अपराधी फ्राड के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। खाताधारक के मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड कराकर सारी जानकारी ले ली। इसके बाद 33 हजार रुपये खाते से पार कर दिए। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड निवासी आशीष सिंह ने बताया कि उसके बैंक खाते से 25 नवंबर को बजाज फाइनेंस कंपनी का 999 रुपये कटा था।
जिसे चेक करने के लिए गूगल पर बजाज फाइनेंस का टोल फ्री नंबर निकाला और बातचीत की। फोन उठाने वाले ने एक मोबाइल पर ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करना बताया।
कुछ देर बाद फोन आया, उसने पूछा कि उसके खाते में रकम लौट आई। उसने फोन-पे खोलकर चेक किया। खाते में कोई रुपये नहीं आया था। तो उसने जिस नंबर से फोन आया था। उसी पर फोन मिलाया और पैसा वापस नहीं आने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिसके बाद पांच सौ रुपये, दूसरी बार में 35 सौ रुपये, तीसरी बार में 19 हजार 500 और 10 हजार रुपये कट गए। इस तरह से उसके खाते से साढ़े 33 हजार रुपये उड़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल एप किसी के कहने पर डाउनलोड करना खतरनाक हो सकता है। फ्राड एप के जरिये लोगों का मोबाइल हैक कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed