{"_id":"61feca04cef7013a635f9ac5","slug":"fathepur-news-wife-attacked-with-knife-death-fatehpur-news-knp679068094","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी पर चाकू से हमला किया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी पर चाकू से हमला किया, मौत
विज्ञापन
पूजा देवी की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बहुआ। घरेलू विवाद के चलते मायके में रहने वाली पत्नी पर शनिवार रात ससुराल पहुंचे पति ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसबीच मौका पाकर हमलावर पति भाग निकला।
ललौली कस्बा सदर बाजार मोहल्ला निवासी राकेश वाल्मीकि की पुत्री पूजा (22) की शादी चार साल पहले रंजीत निवासी रारी कोतवाली बिंदकी के साथ हुई थी। पूजा की मां शांति देवी ने बताया कि बेटी को दामाद प्रताड़ित करता था।
इसलिए वह मायके में आकर रहने लगी थी। दोनों के बीच कोर्ट में भी वाद चला, इसके बाद समझौते हुआ। तो बेटी ससुराल चली गई थी। इसके बाद भी दामाद की हरकतों मेें सुधार नहीं आया। करीब चार माह पहले बेटी फिर से मायके लौट आई।
विज्ञापन
शनिवार शाम को वह अपनी छोटी बहन गुड़िया के साथ थी। इस दौरान उसका पति रंजीत पहुंचा। उसने पत्नी को बातचीत के बहाने से घर के बाहर बुलाया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। गले और शरीर पर कई वार किए।
उसकी चीख सुनकर गुड़िया और पड़ोस के लोग मौके पहुंचे। यह देख रंजीत मौके से खेत के रास्ते से भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आए।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पिता घटना के समय बरात में बैंड बाजा बजाने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्च्युरी हाउस में रखवाया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेश सिंह यादव ने बताया कि मां की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

ललौली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए बैठीं मृतका की मां शांती देवी व बहन गुड़िया। संवाद- फोटो : FATEHPUR