{"_id":"6220fdbeeb76de182953a4fe","slug":"fathepur-news-watchman-dies-in-road-accident-fatehpur-news-knp6836690177","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालत में चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालत में चौकीदार की मौत
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर गांव के पास बुधवार रात चौकीदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका गुरुवार सुबह नाला किनारे शव पड़ा मिला। घटना से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जरौली निवासी मोहनलाल (50) बिंदकी कोतवाली का चौकीदार था। वह कोतवाली से रात को साइकिल से घर के लिए निकला था लेकिन रात में घर नहीं पहुंचा। परिजन रात में उसकी खोजबीन करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा।
ग्रामीणों ने सुबह सीतापुर गांव के पास रोड पर एक शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तो उसकी पहचान चौकीदार मोहनलाल के तौर पर हुई। उसके सिर और नाक पर चोट लगी थी।
विज्ञापन
वह राज मिस्त्री का भी काम करता था। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि किसी वाहन की टक्कर लगने से चौकीदार की मौत हुई है। साइकिल भी क्षतिग्रस्त हालत में पाई गई है।