फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Wahidpur road became a pond due to rain

बारिश में दलदल बन गया वाहिदपुर मार्ग

Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Wahidpur road became a pond due to rain
वाहिदपुर बहुआ संपर्क मार्ग में हुए गड्ढों में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। वाहिदपुर गांव को ब्लॉक मुख्यालय से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग अधिकारियों की अनदेखी का शिकार है। चार किमी तक सड़क में बड़े-बड़े गड्ढों हो गए हैं।
विज्ञापन

जो चार दिन की बारिश में तालाब से नजर आ रहे हैं। इस कारण आवागमन में ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। बाइक व साइकिल सवार कीचड़ में गिरकर चोटिल होते हैं।
बहुआ से वाहिदपुर होकर परेठी, कोरारी गांव को जाने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग की अनदेखी का शिकार है। चार किमी सड़क में तो डामर का नामोनिशान खत्म हो गया है।
विज्ञापन

सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। ऐसे में यह पता नहीं चलता है कि गड्ढा कहां है। अक्सर इन गड्ढों में दो और चार पहिया वाहन सवार फंस कर गिर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग पर कई ईंट भट्ठा हैं। वाहिदपुर, परेठी, धनीपुर, कोरारी, हरिरामपुर, बनरसी, दुलापुर,श्यामपुर, दुगरेई गांव के लोगों का भी इस मार्ग से आवागमन होता है। वाहिदपुर गांव के डीजी कुशवाहा, अनुज तिवारी, राम सिंह ने बताया कि सड़क बने 25 साल बीत गए हैं, अभी तक मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed