फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Villagers jammed against overloaded trucks

ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ ग्रामीणों ने जाम लगाया

Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Villagers jammed against overloaded trucks
महमदपुर गांव में रास्ता जाम कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बहुआ। अढ़ावल खदान से निकलकर महमदपुर गांव से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रकों का ग्रामीणों ने विरोध किया है। बुधवार को ग्रामीणों ने महमदपुर गांव के रास्ते पर जाम लगा दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने खदान संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव निवासी कौशल्या देवी, रामराज, सुदीप, प्रभु दयाल, रामरती, सतरूपा, राजरानी, कलावती, राकेश, रामनरेश, जगरूप आदि ने बताया कि खंड संचालकों की मनमानी के चलते महमदपुर, अढ़ावल, इमिलिहाडेरा, दड़वन धनुवन समेत कई गांवों के ग्रामीणों का जीवन को खतरा में है।
विज्ञापन

ओवरलोड मौरंग लदे ट्रक घरों के बाहर पलट जाते हैं। ट्रक चालक उनकी बकरियों, गाय भैंस समेत जानमाल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रकों के निकलने से उड़ने वाले धूल के गुबार बीमारियों का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि खदानों से ओवरलोड़ ट्रकों को गांव के बाहर से बाईपास बनाकर निकाला जाए। ग्रामीण देर शाम तक धरने पर बैठे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।

ट्रैक्टर की टक्कर से पिता की मौत बेटा घायल
असोथर। थाना क्षेत्र के बुधराममऊ गांव में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने दरवाजे पर बैठे पिता पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में घायल पिता पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने पिता रामसनेही मिश्रा (68) को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे राजकरन को भर्ती किया गया है। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर पकड़ा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

ट्रकों की लगी लंबी लाइन। संवाद

ट्रकों की लगी लंबी लाइन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed