फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Villagers created ruckus for refusing to give food grains

राशन देने से मना करने पर ग्रामीणों का हंगामा

Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Villagers created ruckus for refusing to give food grains
राशन वितरण कराने पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। देवमई ब्लाक के पधारा गांव में राशन दुकान से खाद्यान्न वितरण न करने पर ग्रामीणों और कोटेदार के बीच नोकझोंक हो गई। कोटेदार की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने सामने खाद्यान्न वितरण कराया।
विज्ञापन

पधारा गांव के कोटेदार के यहां बुधवार सुबह खाद्यान्न लेने के लिए दो सैकड़ा कार्डधारक पहुंचे। कोटेदार ने फरवरी माह का राशन देने से मना कर दिया था। इस पर ग्रामीणों और महिला कोटेदार संध्या देवी के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

महिला कोटेदार ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने पहुंचकर भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद ग्रामीणों ने कुछ दूर स्थित नारायणी माता मंदिर के समीप पुलिस को ही घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद देवमई चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और अपने सामने खड़े होकर खाद्यान्न का वितरण कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में 850 कार्डधारक हैं।
इनसे कोटेदार अंगूठा तो लगवा लेता है और खाद्यान्न देने के समय आनाकानी करता है। गांव के होरीलाल, अरुण कुमार, राजकुमार, लक्ष्मीदेवी, गंगा प्रसाद, शिवकुमारी, दिनेश साहू, कैलाश साहू आदि ने बताया कि सभी इसकी शिकायत एसडीएम बिंदकी और पूर्ति अधिकारी से कई बार कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिंदकी मनोज उत्तम ने बताया कि पिछले माह जांच करने के लिए पधारा गए थे। लेकिन कार्डधारकों के सही तरीके से लिखित रूप से बयान न मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी। अगर कार्डधारक लिखित रूप से बयान दें तो कोटेदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed