{"_id":"618920bdc9ca3b0e5b6ce32f","slug":"fathepur-news-vicious-tinku-khan-absconding-for-10-years-arrested-fatehpur-news-knp6626594183","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल से फरार शातिर टिंकू खान गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल से फरार शातिर टिंकू खान गिरफ्तार
विज्ञापन
ुलिस हिरासत में आरोपी टिंकू खान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। करीब 10 साल से फरार जहरखुरानी के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
जीआरपी थानाध्यक्ष अनिल कुमार और एसआई अंकुर कैथवास की संयुक्त टीम ने मोहम्मद शौकत उर्फ टिंकू खान निवासी रसूलपुर हबीब थाना देसरी जिला वैशाली, बिहार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसे बिहार से पकड़ा है। आरोपी ने 2011 में ट्रेन में एक युवक को जहरखुरानी का शिकार बनाया था। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास, चोरी, जहरखुरानी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी।
करीब 24 बार जीआरपी टिंकू खान की तलाश में बिहार गई थी, लेकिन हर बार उसे असफलता ही हाथ लगी। टिंकू खान पर एसपी रेलवे की ओर से आठ साल पहले एक हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेजा गया है।