{"_id":"61ba4241dc094179236771ef","slug":"fathepur-news-uproar-over-paving-on-private-land-fatehpur-news-knp669582739","type":"story","status":"publish","title_hn":"जि जमीन पर खड़ंजा लगाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जि जमीन पर खड़ंजा लगाने पर हंगामा
विज्ञापन
जाफरगंज में प्रधान प्रतिनिधि से नोकझोंक करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
जाफरगंज। खजुहा ब्लाक के उमरिया गांव में बुधवार को निजी जमीन पर खड़ंजा लगाने का ग्रामीणों ने विरोध कर हंगामा किया। यहां प्रधान प्रतिनिधि से ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई। ग्रामीणों ने एसडीएम बिंदकी से शिकायत की है।
उमरिया गांव में प्रधान प्रतिनिधि वीरेंद्र यादव खड़ंजा बनवा रहे है। गांव निवासी सुरेश सविता, सुनील सविता ने इस जमीन को अपनी बता खड़ंजा लगाने का विरोध किया। इस बात को लेकर उनकी प्रधान प्रतिनिधि से नोेकझोंक हुई।
दोनों पक्षों से महिलाएं आ गईं और हंगामा करने लगीं। सुरेश सविता ने बताया कि पंचायत चुनाव में उन्होंने प्रधान को वोट नहीं दिया था। इस खुन्नस में वह पुश्तैनी जमीन पर खड़ंजा लगाकर रास्ता बना रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी बिंदकी से की है। उपजिलाधिकारी ने बताया मामला संज्ञान में है। राजस्व टीम भेज कर पैमाइश करा समस्या का निदान किया जाएगा।