फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Two sides came face to face when digging a grave on the disputed land

विवादित जमीन पर कब्र खोदने में दो पक्ष आमने-सामने

Sun, 26 Dec 2021 06:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Two sides came face to face when digging a grave on the disputed land
विवादित जमीन पर खोदी गई कब्र को पूरते लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
गाजीपुर। कस्बे से फतेहपुर रोड पर खेसहन नहर पुलिया के पास रविवार को विवादित जमीन पर कब्र खोदने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। तनाव की सूचना पर एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद वहां से कुछ दूरी पर दूसरे कब्रिस्तान में कब्र खोदने के लिए प्रशासन ने एक पक्ष को राजी किया। शव दफन होने के बाद थाने में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के कारण पुलिस ने यथास्थित बनाए रखने के आदेश दिए। इधर विवादित जगह पर शाम तक फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन

गाजीपुर कस्बे की रहने वाले सलीम खान की पत्नी शबीना की शनिवार रात बुखार के चलते मौत हो गई। परिवार के लोग खेसहन नहर पुलिया पर शव को दफनाने के लिए कब्र खोदने पहुंचे। यहां पहले भी समुदाय के लोग शव दफन करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के महेंद्र प्रताप सिंह ने पुश्तैनी जमीन का दावा कर कब्र खोदने से रोका। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच गहमा-गहमी का माहौल हो गया। इस पर महेंद्र प्रताप ने थाने में सूचना दी।
एसडीएम प्रहलाद मौर्या, सीओ सिटी डीसी मिश्रा, कार्यवाहक एसओ लक्ष्मीकांत शर्मा, असोथर, ललौली, शहर कोतवाली का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की भीड़ हटवाई।

इसके साथ ही कब्र खोदने से रोक दिया। एक पक्ष से एरिज खान आदि लोगों ने इस बात का विरोध किया और कई दशकों से इस जमीन पर कब्रिस्तान होने का दावा किया।
दोनों पक्षों को प्रशासन ने कागजात लेकर थाने बुलाया। थाने में पंचायत हुई। मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होना सामने आया। एसडीएम नंद्रप्रकाश मौर्य ने बताया कि महेंद्र प्रताप सिंह ने शव दफनाने से रोके जाने की तहरीर थाने में दी है। संबंधित मुकदमे के कागज दिए हैं। उनका मुकदमा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। दूसरे कब्रिस्तान में शव को दफन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed