{"_id":"6225fe0b35ba75347b6418f8","slug":"fathepur-news-two-named-for-attacking-youth-with-a-knife-fatehpur-news-knp6842694170","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर चाकू से हमले में दो नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक पर चाकू से हमले में दो नामजद
विज्ञापन
फतेहपुर। पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज कराने की खुन्नस में चाकू से हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल के पिता ने दो लोगों को नामजद किया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के अहिंदा निवासी सचिन कुमार शनिवार शाम गांव के अशोक गुप्ता की दुकान से सामान लेने गया था। दुकान के पास एक खंडहर में गांव के मनोज कुमार और पूती मौजूद थे।
इन लोगों ने सचिन से गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से मारापीटा। मनोज ने पेट में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर दोनों भाग निकले थे।
घायल के पिता महेश कुमार ने बताया कि मनोज और पूती के खिलाफ शीशम का पेड़ काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी खुन्नस में बेटे पर हमला किया गया है। थानाध्यक्ष अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।