{"_id":"61716b5bff2539586a200aa2","slug":"fathepur-news-trying-to-snatch-the-newborn-by-beating-his-wife-fatehpur-news-knp6594556118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटकर नवजात को छीनने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को पीटकर नवजात को छीनने की कोशिश
विज्ञापन
फतेहपुर। पत्नी को पीटकर 19 दिन के बच्चे को छीनने की बेरहम पति ने कोशिश की। महिला ने पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मलवां थाना क्षेत्र के आधारीपुर सूपा निवासी योगेश उर्फ राजन शहर के आवास विकास कालोनी में किराये पर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी माया देवी ने बताया कि एक साल पहले शादी हुई थी।
शादी के बाद से ही पति दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते थे। उसे 19 दिन पहले प्रसव हुआ था। बच्चे की देखभाल के लिए मां और बहन सुनीता मायके लेकर जाने आए थे।
पति ने दहेज के पांच लाख रुपये की मांग की और बच्चे की छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर पति, देवर रितेश और सास मिथलेश ने मारपीट की और जेवरात, मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
वह लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। पति और देवर कार से पीछा करते डाक बंगला के पास पहुंचे और रिक्शा रुकवा कर सरेराह मारपीट की। बहन सुनीता के हाथ में चोट आई। राहगीरों के बीच बचाव पर उनकी जान बच सकी। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।