{"_id":"616481478ebc3edfc65e03af","slug":"fathepur-news-trailer-driver-s-body-cremated-fatehpur-news-knp657745428","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर चालक का शव का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर चालक का शव का हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन
फतेहपुर/औंग। कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के अमौली गांव के पास हादसे के बाद जलने से जान गंवाने वाले ट्रेलर चालक का सोमवार को शव गांव पहुंचा। शव देख पत्नी व बच्चे लिपटकर बिलखने लगे।
औंग थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव के महेश पाल (35) ट्रेलर चालक था। वह कानपुर से हमीरपुर ट्रेलर लेकर जा रहा था। कानपुर नगर के सजेती थाने के अमौली गांव के सागर हाईवे में शनिवार ट्रक और ट्रेलर भिड़े थे।
वाहनों में आग लगने से महेश और शहर कोतवाली क्षेत्र के खंभापुर निवासी अंकित पाल खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई थी। महेश दो भाइयों में छोटा था।
बड़े भाई दिनेश पत्नी मैना देवी बेटा रोशन व बेटी रोशनी का हाल बेहाल दिखा। परिजनों ने महेश के शव का शिवराजपुर गंगा घाट किनारे अंतिम संस्कार किया है।
इधर, खलासी अंकित पाल का शव भाई अमित और अमन अंतिम संस्कार कानपुर के महाराजपुर के पास गंगा घाट में करके लौटे। परिजनों ने बताया कि शव की हालत जलने से काफी खराब हो गई थी। इसी वजह से घर लेकर नहीं आए।