फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Tractor-trolley full of devotees overturned in Khanti, 18 injured

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलटी, 18 घायल

Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Tractor-trolley full of devotees overturned in Khanti, 18 injured
पीएचसी गोपालगंज में बैठे घायल। संवाद - फोटो : FATEHPUR
चौडगरा। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंगलवार दोपहर खंती में पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे में 18 महिलाएं घायल हुई हैं। बाकी लोगों को हल्की चोटें लगी है। घायलों को पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टर ने तीन लोगों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव के श्रद्धालु अमावस्या पर गंगा स्नान करने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से चंद्रिकन देवी बक्सर घाट उन्नाव जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्राली में अधिकांश महिलाएं बैठी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कगार मोड़ के पास ट्रैक्टर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
शोर शराब सुनकर आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कराके घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को पीएचसी भेजा गया।
घायलों में गुड़िया (55), हीरामती (35), मिथलेश देवी (45), सुमन देवी (35), रानी देवी (58), सुहागा देवी (60), आरती देवी (18), विनीता (12), मालती(58), अनीसा (17), चंद्रकली (58), शकुंतला (40), कुसुमा (55), पूनम (17), सोनाली देवी (13), ज्योति (7), सतरूपा (18), रानी देवी (50) शामिल हैं।

घायलों में सुमन देवी, सुहागा देवी, मालती देवी को गंभीर चोट के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार द्विवेदी ने बताया कि सभी घायलों की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed