फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Three-year-old girl murdered after rape

तीन साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Sat, 16 Oct 2021 08:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Three-year-old girl murdered after rape
खागा (फतेहपुर)। विसर्जन यात्रा देखने शुक्रवार दोपहर घर से निकली तीन साल की बच्ची को घर बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को बिस्तर के नीचे छिपा दिया।
विज्ञापन

परिजनों को जब बच्ची नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश शुरू की। शक होने पर युवक को पकड़कर पूछताछ की। इस दौरान कुछ लोग युवक के घर में घुसे तो बच्ची का शव मिल गया।
विज्ञापन

भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह बचाया। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खखरेरू थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला की तीन साल की बेटी, खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव स्थित अपनी ननिहाल में रहती थी। वह शुक्रवार दोपहर, घर के पास रखी दुर्गा प्रतिमा को लोग विसर्जन करने निकले।
विसर्जन यात्रा देखने के लिए बच्ची घर से बाहर आ गई। कुछ ही देर बाद घरवालों को पता चला कि बच्ची लापता है। उसकी खोजबीन शुरू हुई, दोपहर करीब तीन बजे इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घरवालों को मोहल्ले में रहने वाले एक युवक पर शक हुआ तो उसे पकड़कर पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। शंका बढ़ने पर लोगों ने उसके घर के दरवाजे को जबरदस्ती खोला और अंदर गए तो चारपाई के पीछे बिस्तरों के ढेर के नीचे बच्ची की लाश मिली। इससे लोगों में आक्रोश फैल गया।
मोहल्ले वालों ने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा मौके पर पहुंचे। सिपाहियों ने आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और कोतवाली ले आए।
पुलिस भी किसी तरह से शव लेकर कोतवाली पहुंची। लड़की की मां ने दिनेश पासवान उर्फ लंबू उर्फ शेरा पासवान निवासी म्योहरा दारानगर थाना कड़ाधाम जिला कौशांबी के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

उधर, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बच्ची का पोस्टमार्टम शुक्रवार रात को ही डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराया गया। शनिवार दोपहर करीब दो बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed