फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Three institutions will buy wheat from farmers in 32 purchasing centers

तीन संस्थाओं के 32 क्रय केंद्रों में होगी गेहूं की खरीद

Sat, 05 Mar 2022 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Three institutions will buy wheat from farmers in 32 purchasing centers
गेहूं क्रय केंद्र की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जिले में सरकारी गेहूं खरीद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में तीन संस्थाएं 32 स्थानों पर अपने क्रय केंद्र खोल कर किसानों से गेहूं की खरीद करेंगी।
विज्ञापन

इधर शासन से पिछले साल की तुलना में 40 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ा दिया है। क्रय केंद्र में गेहूं बेचने के लिए किसानों को विपणन विभाग की वेबसाइट में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से सरकारी गेहूं की खरीद शुरू होगी। पिछले साल गेहूं का समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार समर्थन मूल्य 2015 रुपये रहेगा।
रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूं बिक्री के लिए किसानों का खाद्य विभाग के पोर्टल में पंजीकरण कराना जरूरी होगा। अपना पंजीकरण किसान स्वयं कर लें या जन सूचना केंद्र और साइबर कैफे के माध्यम से पंजीकरण करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के समय किसानों को खतौनी, खसरा, भूमि फसल का रकबा, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज की फोटो और मोबाइल नंबर देना होगा। जो किसान 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री करेगा, उसका खरीद से पहले सत्यापन एसडीएम के माध्यम से किया जाएगा।

किसानों का गेहूं खरीद के लिए हाट शाखा से 14, पीसीएफ से 16 और एफसीआई से दो क्रय केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव आया है। इस प्रस्ताव को एडीएम के माध्यम से शासन को भेजा गया है। जो भी क्रय केंद्र खुलेंगे, वहां पर किसानों को छाया में बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। - अविनाश झा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed