{"_id":"61701bfac58c3f74c534c125","slug":"fathepur-news-theft-by-breaking-the-lock-of-three-houses-including-military-fatehpur-news-knp659253330","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी समेत तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी समेत तीन घरों में ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
जयराम नगर में चोरी के बाद विखरा पड़ा समान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कारगिल में तैनात फौजी समेत तीन घरों का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस घटनाओं की छानबीन में जुटी है। फौजी के घर से करीब सात लाख का चोर माल उड़ा ले गए हैं।
शहर के जयरामनगर एसएमएस कालोनी निवासी धर्मेंद्र सिंह फौजी हैं। वह छुट्टी पर घर आए थे। दशहरे पर परिवार को लेकर अयाह गांव गए थे। गांव में सबमर्सिबल पंप की बोरिंग कराने के लिए वह रुके थे।
उनके घर का ताला तोड़कर मंगलवार रात चोर कमरों तक पहुंचे। ताला टूटा देखकर पड़ोसी मनोज सिंह ने बुधवार सुबह फौजी को सूचना दी। फौजी ने बताया कि अलमारी, बक्से के ताले तोड़कर 98 ग्राम सोने और आधा किलो चांदी के जेवरात, एक लाख 12 हजार रुपये नगद, एलईडी टीवी, इनवर्टर चोरी हुआ है।
विज्ञापन
कमरों का सारा सामान चोरों ने बिखेर दिया है। फौजी के अलावा चोरों ने इस क्षेत्र में रहने वाले दीपक मिश्रा और परिहार के घर का ताला तोड़कर हजारों का माल चोरी कर लिया।
परिवार के लोग घर में ताला लगाकर घूमने गए थे। चोरों ने इसी इलाके में रविवार रात भी पांच घरों के ताले तोड़े थे और तीन घरों से लाखों का माल उड़ा ले गए थे। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्धों की धरपकड़ की गई है।