फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The young man beat up the student, misbehaved with the teachers

नशे में युवक ने स्कूल के बच्चों को पीटा

Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,The young man beat up the student, misbehaved with the teachers
प्राथमिक विद्यालय खरौली में बंद ताला। संवाद - फोटो : FATEHPUR
औंग। देवमई ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खरौली में शनिवार को एक युवक ने हंगामा करते हुए ेक छात्र को पीट दिया। इसका विरोध करने पर शिक्षिकाओं से भी गाली गलौज की।
विज्ञापन

मामले में सोमवार को शिक्षकों ने विद्यालय का ताला नहीं खोला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद पुलिस के आश्वासन पर विद्यालय खोला।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक राजेश कुमार ने बताया कि खरौली गांव के अरविंद सिंह ने शनिवार को स्कूल परिसर में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान स्कूल के एक छात्र को पीट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब शिक्षकों ने इसका विरोध किया, तो उसने उनके साथ भी गाली गलौज की। इस कारण सोमवार को विद्यालय का ताला युवक के डर के कारण शिक्षकों ने नहीं खोला।
इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत पहुंचे। उन्होंने प्रधानाध्यापक की तहरीर पर आरोपी अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
प्रभारी निरीक्षक ने प्रधानाध्यापक को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब शिक्षक और शिक्षिकाओं ने विद्यालय खोला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।

उसने पहले भी गांव के एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल किया है। इस मामले में वह जेल जा चुका है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रवीण शुक्ल ने बताया विद्यालय के अंदर छात्रों व अध्यापकों के साथ अभद्रता की गई है। घटना की जानकारी बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed