{"_id":"61b63baac92061447201bda5","slug":"fathepur-news-the-soldier-created-a-ruckus-by-raising-a-service-revolver-fatehpur-news-knp6691989111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर तानकर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर तानकर काटा हंगामा
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के आबूनगर इलाके में किरायेदार महिला से विवाद के दौरान सिपाही ने सर्विस रिवाल्वर तानकर धमकी दी। सिपाही पर फायरिंग की कोशिश का भी आरोप लगा है। इसके साथ ही महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला रविवार को एसपी के सामने पहुंचा। एसपी ने मामले में जांच बैठाई है।
आबूनगर मोहल्ले में पुरुषोत्तम लाल गुप्ता के मकान में डायल-100 में तैनात सिपाही सत्यप्रकाश रहता है। इस मकान में दो और परिवार बतौर किरायेदार रहते हैं।
रहन-सहन को लेकर सत्यप्रकाश का शनिवार को किराये में रहने वाली एक महिला से विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि सिपाही अपनी सर्विस रिवाल्वर लेकर आ गया। दो बार उस पर फायर किया।
गोली नहीं चलने से उसकी जान बच गई। रिवाल्वर तानकर उसने बीच-बचाव में आए लोगों को धमकी दी। इसके बाद धारदार हथियार लेकर सिपाही ने उसे दौड़ा लिया।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में सिपाही पर महिला ने छेड़खानी का भी आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर एसपी राजेश कुमार सिंह ने जांच डायल-100 प्रभारी रामबाबू यादव को सौंपी।
विज्ञापन
प्रभारी रामबाबू यादव रविवार को मौके पर जांच करने पहुंचे। एसपी के आदेश पर सिपाही से मकान खाली कराया गया। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।