फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The runners confessed that Abhishek jumped in the river

दौड़ाने वालों ने कबूला अभिषेक नदी में कूदा .

Thu, 20 Jan 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The runners confessed that Abhishek jumped in the river
अभलिषेकत तरिवारी उर्फ आदर्श की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FATEHPUR
बकेवर। थाना क्षेत्र के देवमई गांव के पांडु नदी में कूदे युवक से मारपीट करने वाले चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नदी में युवक की चार किलोमीटर तक खोजबीन की है। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

देवमई गांव निवासी अभिषेक तिवारी उर्फ आदर्श का अपने चचेरे भाइयों से जमीन का विवाद है। बुधवार को देवमई चौकी इंचार्ज राजेश यादव दूसरे पक्ष की शिकायत पर अभिषेक के घर पहुंचे थे। इसके बाद दूसरे पक्ष ने अभिषेक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पिटाई से बचने के लिए अभिषेक रुसी गांव की ओर भागा और पांडु नदी में कूद गया। रात में सूचना पर पहुंची पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी रही, लेकिन कोई पता नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने रात में युवक के दो चचेरे भाइयों समेत चार को हिरासत में लिया है। उन्हें पुलिस मौके पर ले गई। जहां युवकों ने अभिषेक के नदी में कूदने वाली जगह की जानकारी दी।
सीओ योगेंद्र मलिक गुरुवार को मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड को बुलाया। ग्रामीण गोताखोरों के सहारे रुसी गांव से लेकर औंग क्षेत्र तक नदी में अभिषेक की तलाश कराई। अभिषेक का कोई पता नहीं लग सका।
ग्रामीणों ने हादसास्थल पर सीओ योगेंद्र मलिक से हिरासत में लिए आरोपियों को बुलाने की मांग की। इसे लेकर नोक झोंक भी हुई। सीओ ने किसी तरह से कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
बकेवर थाने में अभिषेक की पत्नी अनामिका ने तहरीर दी है। उसने आरोप लगाया कि पति की मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया कि अभिषेक की तलाश में टीम जुटी है। कुछ पता लगने पर ही मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
चरवाहे ने मारपीट और नदी में देखा था उतराते डूबते देखा
कई ग्रामीणों ने अभिषेक के साथ हुई घटना को देखा था। उन्होंने बताया कि उसके पीछे दो बाइकों पर तीन युवक थे। इन युवकों को कुछ लोगों ने रोक कर पूछताछ की। तो उन्होंने बताया कि कई दिनों से अभिषेक उन्हें गाली-गलौज करके परेशान करता है।
उसे सबक सिखाने जा रहे हैं। अभिषेक रास्ते में परसदेपुर के पूर्व प्रधान जयनारायण सिंह के घर पहुंचा था। किसी के घर में नहीं होने पर वहां से भी भाग निकला था। पूर्व प्रधान ने बताया कि वह उस समय घर में होते तो अभिषेक को छिपा लेते।
उसके बाद रुसी गांव में एक चरवाहे ने घटना देखी। चरवाहे ने सीओ को बयान दिया कि करीब आठ से 10 लोगों ने अभिषेक को पीटा। जिसके बाद अभिषेक नदी में कूद गया। उसने अभिषेक को कुछ देर बाद नदी में उतराते हुए देखा था। ऐसे में संभावना है कि उसकी मौत हो गई हो।
चौकी इंचार्ज का वीडियो वायरल
देवमई चौकी इंचार्ज राजेश यादव एक सिपाही के साथ बुधवार को अभिषेक की तलाश में पहुंचे थे। जहां अभिषेक की पत्नी डंडा लिए रहती है। सिपाही उससे डंडा छीन लेता है। पुलिस भी महिला और उसकी बेटी से बातचीत का वीडियो बनाती दिखती है।

2018 में विवाद के बाद अभिषेक गया था जेल
अभिषेक और उसके चचेरे भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। 2018 में अभिषेक का जमीन को लेकर काफी विवाद हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक को गांजा के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

पांडु नदी में युवक की तलाश करती पुलिस टीम। संवाद

पांडु नदी में युवक की तलाश करती पुलिस टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR

पांडु नदी के किनारे बिंदकी सीओ योगेंद्र मलिक से बातचीत करते परिजन। संवाद

पांडु नदी के किनारे बिंदकी सीओ योगेंद्र मलिक से बातचीत करते परिजन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed