फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,The married woman was evicted from the house for not fulfilling the demand.

आठ लाख नहीं मिले तो विवाहिता को घर से निकाला

Tue, 15 Feb 2022 04:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,The married woman was evicted from the house for not fulfilling the demand.
फतेहपुर। दहेज में रुपयों की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मामले में कोतवाली पुलिस ने सात ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंदौली निवासी खलील अहमद की पुत्री महनाज बानो का परिवार बांदा जिले के सुतरखाने में रहता है। उसकी शादी 17 जून 2020 को अंदौली गांव के मोहम्मद मोसीम के साथ हुई थी।
शादी कोरोना काल लॉकडाउन में हुई। इसी वजह से बिना दान-दहेज सादे तरीके से सभी रीति रिवाज हुए। लॉकडाउन के चलते तीन माह तक वह सुतरखाने में ही किराए पर रही।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद अंदौली पति के साथ लौट आई। महनाज बानो ने बताया कि 16 अक्तूबर 2020 को ससुरालियों ने उसके मायके वालों को बुलाया।
ससुर जमील अहमद, जेठ मोहम्मद हासिम, नंदोई लल्लू, ननद सायमा, नाजिया, खाला खुजैदा, पति मोसीम ने कोरोना में सादे तरीके से शादी होने के चलते दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पिता ने दो लाख रुपये ससुरालियों को दे दिए। एक सप्ताह बाद आठ लाख रुपये ससुराली पिता से मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित करने लगे।
ससुरालियों ने उसे 24 जनवरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने दूसरी शादी की धमकी दी। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed