{"_id":"62138589e68e7953ed7966a7","slug":"fathepur-news-the-case-of-missing-the-dead-body-of-a-woman-by-murder-fatehpur-news-knp681731783","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद महिला का शव गायब करने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के बाद महिला का शव गायब करने का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव से लापता प्रियंका मिश्रा के मामले में पति समेत पांच ससुरालियों पर पुलिस ने हत्या कर शव गायब करने का मुकदमा दर्ज किया है। इसके पिता ने यह आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति को हिरासत में लेने के साथ ही कुछ मोबाइल नंबरों के बारे में छानबीन चालू की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड निवासी रामविशाल तिवारी की पुत्री प्रियंका की शादी 23 मई 2013 को कांधी निवासी प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ राजू के साथ हुई थी।
रामविशाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि प्रवीण कुमार मिश्रा उर्फ राजू ने अपने भाई जितेंद्र कुमार मिश्रा उर्फ मोनू, मां उर्मिला मिश्रा, मौसा शबलू, मौसी निराशा पर साजिश रचकर 15 फरवरी की रात बेटी प्रियंका की हत्या कर शव गायब कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि शादी के बाद से ये लोग बेटी को प्रताड़ित करते थे। उनकी 15 फरवरी को बेटी से शाम छह बजे तक मोबाइल पर बातचीत हुई थी। रात आठ बजे से प्रियंका का मोबाइल बंद हो गया था। वह लोग 16 फरवरी को कांधी पहुंचे।
जहां बेटी और ससुराली नहीं मिले। उनके पड़ोस में रहने वाले मौसा-मौसी से पूछताछ की तो उन लोगों ने गाली देकर उन्हें भगा दिया। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। हालांकि पति से कुछ कबूल नहीं करा सकी है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।