फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Teenager committed suicide by consuming poison

किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
fathepur news,Teenager committed suicide by consuming poison
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के दसौली गांव में मंगलवार शाम 17 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दसौली गांव निवासी अनीस खान की बेटी नाजिया खातून (17) ने किसी बात को नाराज होकर जहर खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता अनीस खान का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता है।
मृतका अपने बड़े अब्बू नफीस खान व बड़ी अम्मी अफसाना बेगम के पास रहती थी। मृतका की मां शकीला बेगम ने करीब 12 साल पहले अपनी पुत्री और पति को छोड़कर बांदा में दूसरी शादी कर ली थी।
विज्ञापन

मृतका का बचपन से पालन पोषण उसके बड़े अब्बू ने किया था। पुत्री की मौत की खबर पाकर बांदा से मां शकीला बेगम पहुंची। परिजनों पर उन्होंने बेटी को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed