फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Teenage girl hurt by molestation committed suicide by consuming poison

छेड़खानी से आहत किशोरीने जहर खाकर दी जान

Sat, 16 Oct 2021 05:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Teenage girl hurt by molestation committed suicide by consuming poison
अल्लीपुर। छेड़खानी से आहत किशोरी ने शुक्रवार रात जहर खा लिया। इलाज के दौरान नर्सिंग होम में शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, छेड़खानी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मलवां थानाक्षेत्र की सहिली चौकी अंतर्गत एक गांव निवासी एक किशोरी (16) शुक्रवार रात घर के सामने बने शौचालय में गई थी। आरोप है कि इस दौरान गांव के कुलदीप कुमार ऊर्फ मंटू और लवकुश ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी की।
विज्ञापन

किशोरी आरोपियों के चंगुल से बचकर किसी तरह घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद वह कमरे में चली गई। कुछ देर बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई। यह देखकर परिजन उसे लेकर एक नर्सिंग होम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां शनिवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed