{"_id":"619e78c48e6b394d33252388","slug":"fathepur-news-taught-technical-personnel-the-method-of-seed-purification-fatehpur-news-knp6657391158","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को खेती के लिए करें प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को खेती के लिए करें प्रशिक्षित
विज्ञापन
कृषि भवन के प्रशिक्षण में मौजूद कृषि कर्मी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कृषि भवन सभागार में बुधवार को कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक ग्रुप-3 (टीएसी), सहायक तकनीकी प्रबंधक (एटीएम), विकास खंड तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम) को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें किसानों को फसल बुआई से पहले किस तरह से खेत की मिट्टी व बीज को शोधित करना है। इस बारे में उन्हें प्रशिक्षित किया गया।
उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार ने कहा कि खेती करने से पहले यह जानकारी होना जरूरी है कि खेत में फसल बुवाई के लिए कितनी नमी जरूरी है।
फसलों में अधिक पैदावार लेने के लिए किसान अंधाधुंध रसायनिक खाद का उपयोग करते हैं। जिससे खेत की मिट्टी खराब हो गई है। मृदा परीक्षण के बाद जरूरत के हिसाब से उर्वरक का छिड़काव करना चाहिए।
गोष्ठी के माध्यम से किसानों को ऐसी बातें बताई जाएं। जिन किसानों को गेहूं की बुवाई करनी है, उनको राजकीय बीज भंडार से उन्नतशील बीज दिलाया जाए।
इसमें किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। ग्राम समितियों और एफपीओ को 80 फीसदी छूट पर फार्म मशीनरी बैंक दिया गया है। जिससे किसान वाजिब दाम देकर फसलों की बुवाई करा सकते हैं।
विज्ञापन
सुपर सीडर से पराली वाले खेत में गेहूं की बुवाई की जाती है। पराली जलाने के बजाय किसान सुपर सीडर से बुआई कराएं, जिससे पराली सड़ कर खाद बनेंगी। प्रशिक्षण में विषय वस्तु विशेषज्ञ कृषि मुक्तार, आनंद बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, शिवेश मिश्रा, सुरेश कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।

कृषि भवन सभागार में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देते उप कृषि निदेशक राममिलन सिंह परिहार। संवाद- फोटो : FATEHPUR