फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   fathepur news,Sued for closing cattle in school

700 अन्ना मवेशी स्कूल में बंद करने पर केस

Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
fathepur news,Sued for closing cattle in school
कम्पोजिट विद्यालय नरैनी में बंद मवेशी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। अन्ना मवेशियों की धमाचौकड़ी से परेशान किसानों ने बुधवार को करीब 700 मवेशियों को कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय नरैनी में बंद कर दिया। इस पर प्रधानाध्यापक ने गुरुवार को मुकदमा दर्ज करा दिया। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच मवेशियों को स्कूल से बाहर कराया।
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों ने किसानों को जिस कदर नुकसान पहुंचा रखा है, वह किसी से छिपा नहीं है। ऐसे में अब ग्रामीण मवेशियों को सरकारी जगहों पर बंद करके उन्हें प्रशासनिक मदद से गोशाला पहुंचाने में लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नरैनी गांव के लोगों ने करीब 700 मवेशियों को घेरा और कंपोजिट प्राइमरी विद्यालय नरैनी में लाकर बंद कर दिया। गेट बंद करने से मवेशी परिसर में ही बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी खबर जब प्रधानाध्यापक राममूरत को मिली तो वह गुरुवार को किशनपुर थाने पहुंचे और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि विद्यालय में अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र का मतदान केंद्र बनाया गया है।

इसमें बूथ संख्या 317, 318, 319 शामिल है। मवेशियों के आने से यहां बनाई गई सुविधाओं को नुकसान पहुंचने की संभावना हैं। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस टीम नरैनी पहुंची और विद्यालय का गेट खोल दिया। जिससे मवेशी बाहर निकल गए।

गेट खुलने के बाद बाहर निकलते अन्ना मवेशी। संवाद

गेट खुलने के बाद बाहर निकलते अन्ना मवेशी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed